Skip to main content

Posts

Featured

भजन || जय जय तुलसी जय जय राम

  जय जय तुलसी, जय जय राम, जय जय लक्ष्मण, जय हनुमान।। - २   कहाँ रहती तुलसी जी, कहाँ रहते राम, कहाँ रहते लक्ष्मण, कहाँ हनुमान।।  घर घर तुलसी, अयोध्या में राम, कुटिया में लक्ष्मण, वन हनुमान ।।  जय जय तुलसी, जय जय राम, जय जय लक्ष्मण, जय हनुमान।। कैसी रंग की तुलसी जी, कैसे रंग के राम, कैसे रंग के लक्ष्मण, कैसे हनुमान।। हरी हरी तुलसी, सावरे से राम, गोरे गोरे लक्ष्मण, लाल हनुमान।। जय जय तुलसी, जय जय राम, जय जय लक्ष्मण, जय हनुमान।। क्या खाये तुलसी जी, क्या खाते राम, क्या खाये लक्ष्मण, क्या हनुमान।। पानी पिये तुलसी, मेवा खाते राम, बूटी खाते लक्ष्मण, फल हनुमान।। जय जय तुलसी, जय जय राम, जय जय लक्ष्मण, जय हनुमान।। क्या देती तुलसी जी, क्या देते राम, क्या देते लक्ष्मण, क्या हनुमान।। सुहाग देती तुलसी, अन्न धन देते राम, सेवा भाव देते लक्ष्मण, भक्ति हनुमान।। जय जय तुलसी, जय जय राम, जय जय लक्ष्मण, जय हनुमान।। -२ 

Latest posts

भजन || ऐसा कर दो श्रृंगार सब देखते रह जाए

भजन || सीता राम सीता राम सीता राम कहिये

भजन || राधे तेरे चरणों की

भजन || बांके बिहारी मुझको देना

भजन || कितना प्यारा है श्रृंगार

भजन || तेरे फूलो से भी प्यार

भजन || जायेगा जब यहां से

भजन || आदत बुरी सुधार लो

भजन || दुःख में मत घबराना पंछी

Gopi Geet